जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के निवर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा के प्रस्ताव पर टिहरी विस्थापित कालोनी गली नं A-16 व A-24 में सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश चंद व टिहरी विस्थापित जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रितेश गौड़ ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कार्यों की प्रगति व गति निरंतर जारी रही पांच वर्षों में क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला और उनके आशीर्वाद से ही हमने क्षेत्र में अनेक विकास के कार्य किए हैं अंतिम छोर तक विकास किया है। सभी वार्डों में समान रूप से विकास किया गया है। अभी भी मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र में विकास के कार्य निरन्तर जारी है। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, रितेश गौड़, प्रेम सागर, आरपी यादव, रमेश चंद, संदीप धीमान, प्रमोद डोभाल, एसपी बौठीयाल, सुधीर शर्मा, सुनील सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, शोभन दत्ता, प्रहलाद, सुनील गुप्ता, राजू कुमार व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *