जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। तहसील रुड़की में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ सरकारी कर्मचारी पकड़ा गया है। कर्मचारी पीआरडी है, जिसे तहसीलदार के समझ पेश किया गया है। विजिलेंस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि रिश्वत चाय पानी के नाम पर ली गई।
रुड़की तहसील में पीआरडी जवान संदीप तहसील में तैनात है। उसे किसी ने मात्र 20 रुपये देकर विजिलेंस टीम से ट्रैप करा दिया है। पकड़े जाने पर उससे तहसील कोर्ट में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *