जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद की लक्सर न्यायालय के ​अपर जिला जज अरविंद नाथ त्रिपाठी का हार्टफेल होने से एक दिन पहले निधन हो गया। वे सुबह को बाथरूम में स्नान करने के लिए गए थे, लेकिन जब बहुत देर तक बाहर नहीं निकले तो कर्मचारी ने अन्य अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा तो वे बेहोशी की हालत में पड़े थे। अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट फेल होने से मृत्यु होना बताया।
लक्सर न्यायालय में तैनात ​अपर जिला जज अरविंद नाथ त्रिपाठी मूलतया गोरखपुर उत्तर प्रदेश के निवासी थे। वे लक्सर राजकीय आवास में अकेले रहते थे। अपर जिला जज के आकस्मिक निधन होने से न्यायिक प्रणाली से जुड़े अधिकारियों, अधिवक्ता कार्य विरक्त रहे। रोशनाबाद, लक्सर, रुड़की कचहरी के साथ प्रदेश की अन्य कचहरियों में भी शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि उनके आकस्मिक निधन से न्यायिक प्रणाली में भारी क्षति हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *