जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड गुर्जर महासभा की वार्षिक बैठक में डॉ प्रदीप चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी गई। डॉ प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश में निवासरत गुर्जर समाज के सभी सामान्य या सरकारी सेवाओं में कार्यरत लोगों की एक डायरेक्ट्री तैयार कराएंगे, ताकि जरूरत में सभी एक दूसरे के काम आ सके। डॉ प्रदीप चौधरी गुर्जर समाज के हर व्यक्ति की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रहे और भाजपा में गढ़वाल संयोजक पद पर प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं।
रविवार को ज्वालापुर स्थित गुर्जर भवन में उत्तराखंड गुर्जर महासभा की बैठक हुई। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष डॉ रामकुमार ने डॉ प्रदीप चौधरी का नाम अध्यक्ष के लिए रखा। जिस पर सभी ने सहमति देते हुए उन्हें अध्यक्ष चुना। डॉ प्रदीप चौधरी चौधरी ने कहा कि गुर्जर समाज ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। खेल, शिक्षा, व्यवसाय, प्रशासनिक सेवाओं में समाज की प्रतिभाओं ने अपना परचम लहराते हुए सहभागिता सुनिश्चित की है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे दुर्व्यसनों से दूर रहे और शिक्षा के साथ समाजसेवा के कार्यों में अग्रसर रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवासरत गुर्जर समाज की एक डायरेक्ट्री बनाएंगे, ताकि जरूरत में या आयोजनों में एक दूसरे का सहयोग कर सकें।

हरिद्वार गुर्जर महासभा के अध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह ने कहा कि गुर्जर समाज सभी वर्ग, समाज के साथ मिलकर और जोड़कर कार्य करने में विश्वास रखता है। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को समाज को जोड़ने के लिए आह्वान किया।
इस मौके पर जगपाल सिंह चौहान, सुरेश कुमार, मंगलेश पंवार, राहुल बैसला, सुधांशु, नीरज राणा, चौधरी तेजपाल सिंह, चौधरी नरेश अवाना, चौधरी पवन सिंह, महावीर, महेंद्र प्रधान, बिजेंद्र पंवार, नागेंद्र कुमार, प्रवीण, अजय, राजकुमार चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

