जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड में कई स्थानों पर आई आपदा में हुए नुकसान होने पर उप ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान ने अपना दो महीने का मानदेय दिया है। साथ ही मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ब्लॉक के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखते हुए आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के साथ अन्य स्थानों पर भी बारिश के दौरान भारी नुकसान हुआ है। उत्तरकाशी में थराली और हर्षिल क्षेत्र में जन के साथ आर्थिक क्षति हुई है। बृहस्पतिवार को खंड विकास कार्यालय बहादराबाद हरिद्वार पर उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान और उधम सिंह के साथ ब्लॉक कर्मचारियों ने धराली (उत्तरकाशी) में आई दैवीय आपदा में हताहत हुए लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस आपदा से प्रभावित लोगों व परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। धर्मेंद्र प्रधान ने अपना दो माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया। धर्मेंद्र प्रधान ने अन्य सामर्थवान लोगों को सहयोग करने की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *