जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 12 जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है। सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार ने एक अगस्त को अनंतिम अधिसूचना जारी करते हुए इस पर आपत्तियां मांगी थीं। दो से पांच अगस्त के बीच प्रदेशभर से 42 आपत्तियां आईं। देहरादून से सर्वाधिक आपत्तियां थीं, जिनका निपटारा मंगलवार को समिति ने किया था। बुधवार को सचिव पंचायती राज ने अंतिम आरक्षण जारी कर दिया। अब इसके हिसाब से ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराएगा।
मतदान का कार्यक्रम
नामांकन: 11 अगस्त (11 से 03 बजे तक )
नामांकन वापसी: 12 अगस्त (10 से 02 बजे तक)
मतदान: 14 अगस्त(10 से 03 बजे तक)
मतगणना: मतदान समाप्ति के तुरंत बाद

जिला पंचायत अध्यक्ष आरक्षण की स्थिति
जिला पद
उत्तरकाशी अनारक्षित
टिहरी महिला
पौड़ी महिला
रुद्रप्रयाग महिला
चमोली अनारक्षित
देहरादून महिला
यूएस नगर अन्य पिछड़ा वर्ग
नैनीताल अनारक्षित
अल्मोड़ा महिला
चंपावत अनारक्षित
बागेश्वर अनुसूचित जाति महिला
पिथौरागढ़ अनुसूचित जाति

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *