जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम में पार्षद मनोनीत कर दिए गए हैं। जहां पर पार्षद अपने क्षेत्र का विकास नहीं करा पा रहे थे, अब नामित पार्षद वहां पर विकास कार्यों के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान कराएंगे। हालांकि नामित पार्षद का कोई वार्ड निर्धारित नहीं होता, वह किसी भी क्षेत्र के साथ निष्क्रिय पार्षदों के क्षेत्र की समस्या उठा सकते हैं। हालांकि उनके प्रस्ताव बोर्ड बैठक में शामिल नहीं होते, लेकिन व्यक्ति का रुतबा बढ़ जाता है।  कई नामित पार्षदों को तो यह मलाल रहेगा कि यदि पिछले दो महीने पूर्व मनोनीत हो जाते तो उन्हें usha ब्रेको की ओर से जारी धनराशि में से एक लाख या 2 लाख की धनराशि मिल जाती।

लव शर्मा, संदीप शर्मा, सतविंदर सिंह, आकाश चौहान,  जोली प्रजापति, ममता गुप्ता, कुशलापाल, शशीकांत वशिष्ठ, गौरव बागा, मनीष गुप्ता, वंदना को मनोनीत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *