जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
ज्वालापुर। वार्ड नंबर 41 में नगर निगम ने एक और विकास कार्य की शुरुआत कर दी है। पार्षद अरशद ख्वाजा के प्रस्ताव पर निगम प्रशासन ने मेन रोड के किनारे पैदल मार्ग निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी है। कार्य का औपचारिक शुभारंभ क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में किया गया।
पैदल मार्ग बनने से अब स्थानीय लोगों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिलेगा। अभी तक मुख्य सड़क पर दुकानों और वाहनों की भीड़ के बीच से लोगों को गुजरना पड़ता था। क्षेत्र के बुजुर्ग और महिलाएं अक्सर इस वजह से परेशान रहते थे। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से ग्राहक सुरक्षित रास्ते की मांग कर रहे थे, अब काम शुरू होने से उन्हें भी सुविधा होगी।
पार्षद अरशद ख्वाजा ने कहा कि जनता की मांग पर यह काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैदल मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद जाम की समस्या भी कुछ हद तक कम होगी और लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से भी बचाव मिलेगा। पार्षद ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में और भी आवश्यक विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे। कार्यक्रम में मौजूद रिटायर्ड अधिशासी अधिकारी गौहर हयात अंसारी, हाफिज इसरार अहमद, हारून अंसारी, हाजी यूनुस मंसूरी, गुलशेर अंसारी, चांद मंसूरी, अफजल उर्फ पोली ख्वाजा, फुरकान, यूसुफ आदि ने भी पैदल मार्ग निर्माण को सराहनीय कदम बताया। उनका कहना था कि यह सुविधा इलाके की दशकों पुरानी समस्या को दूर करेगी। स्थानीय लोगों ने निगम और पार्षद का आभार जताते हुए कहा कि इस काम से आमजन को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *