जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस में सेवारत सिपाही की मौत हो गई। वे 2023 में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ और उनका निधन हो गया।
आरक्षी विजय सिंह वर्ष 2023 में कोतवाली लक्सर में ड्यूटी के दौरान हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के कारण वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे तथा उनका उपचार जनपद ऊधमसिंह नगर में चल रहा था। 16-17 जुलाई की रात्रि में उनका दुःखद निधन हो गया।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरक्षी विजय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते है। हरिद्वार पुलिस परिवार दिवंगत आरक्षी विजय सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
फाइल फोटो — आरक्षी विजय सिंह