जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी सप्तऋषि मंडल के कार्यकताओं ने सुखी नदी खडखड़ी हरिद्वार पर गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण अभियान चलाया। शुद्धिकरण कांग्रेस पार्टी के द्वारा पदयात्रा प्रारंभ करने वाले स्थान पर किया।
भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी ने कहा कॉरिडोर प्रकरण पर कांग्रेस के लोगों को मुंह की खानी पड़ रही है। हरिद्वार की आम जनता और व्यापारी कांग्रेस के झूठ को समझ गया है। कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया है और हरिद्वार के व्यापारियों को इस प्रकरण की असलियत समझ में आ गई है। भाजपा के मंडल महामंत्री देवेश ममगाई और विक्की अडवाणी ने कहा कि कांग्रेस कि इस यात्रा को झूठ यात्रा कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस के इस बोले जा रहे झूठ को बेनकाब करती रहेगी और कांग्रेस के खिलाफ पोल खोल और शुद्धिकरण अभियान को जारी रखेगी।
कार्यक्रम में पार्षद अनिल मिश्रा, पार्षद विनीत जोली, विकल राठी, बलकेश राजोरिया, धीरज पाराशर, शंकर दत्त पाठक, उदय कुमार, विशाल शर्मा, गौरव कुमार, अश्वनी कुमार, प्रियंक भारद्वाज, अखिल कुमार, विनोद शर्मा, ललित कुमार आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *