जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी रविवार को हरिद्वार जिले में भ्रमण पर रहेंगे। वे जनपद के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स की सौगात देंगे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एचआरडीए द्वारा आधुनिक सुविधाओं से लैस तैयार किया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री पूरे दिन रुड़की क्षेत्र में ही रहेंगे। जनता से रूबरू होकर उन्हें भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत भी करेंगे।


