जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हरिद्वार की टीम आजादी के अमृत महोत्सव से पूर्व हर घर तिरंगा कार्यक्रम के निमित तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजयुमो के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
जिला कार्यालय पर हुई बैठक में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने तिरंगा यात्रा का महत्व समझाते हुए कहा कि आजादी का पर्व भव्य रूप से मनाना है। भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि आजादी का महत्व समझाने के लिए भाजयुमो की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को घरों पर झंडा लगाने को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का नाम रोशन किया है। आज पूरे विश्व में हर कोई देश भारत की ओर देख रहा है।
भाजयमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, युवा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के साथ भाजपा और युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। ​यात्रा जटवाड़ा पुल से शुरू की जाएगी और रानीपुर मोड़ पर समाप्त होगी। तिरंगा यात्रा के तहत युवाओं के साथ आमजन को आजादी के महत्व को समझाया जाएगा। उन्होंने तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक युवाओं के साथ सभी हो शामिल होने का आह्वान किया। बताया कि यात्रा दोपहर बाद 3.30 बजे जटवाड़ा पुल से शुरू होगी, यात्रा में शामिल होने के लिए समय से पहुंचकर आजादी के महत्व को बढ़ाने का काम करें। बैठक में प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, जिला महामंत्री अभिनव चौहान, जिला उपाध्यक्ष संदीप प्रधान, नवजोत वालिया, सौरभ शर्मा, दीपांशु शर्मा, युधिष्ठिर वालिया आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *