जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव भक्ति कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि देश दुनिया की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति को दर्शाने का माध्यम है। देश के विभिन्न राज्यों से शिव भक्त कावड़िएं अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के उद्देश्य से कावड़ में जल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं।
समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि कांवड़ यात्रा सेवा का अवसर है। सभी को शिव भक्त कावड़ियों की सेवा में योगदान करना चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी व भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल ने कहा कि सरकार की और से शिवभक्तों की यात्रा को सुखद बनाने के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता को भी कांवड़ियों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक वासु पाराशर ने कहा कि कावड़ यात्रा हिंदु संस्कृति को दर्शाती है। भगवान शिव के लाखों करोड़ों आस्थावान भक्ति धर्म नगरी में प्रतिवर्ष पहुंचते हैं। सभी को कावड़ियों की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। इस दौरान वासु पाराशर, दीपक टंडन, भोला शर्मा, ऋषभ शर्मा, मोहित जोशी, विनय कुमार आदि ने जल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *