जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। हरिद्वार के कांग्रेस के बड़े नेता की पत्नी का निधन हो गया है। कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सबसे खास लोगों में गिने जाते हैं। उनकी पत्नी के निधन पर कांग्रेस नेताओं समेत शहर वासियों ने शोक जताया है।

कांग्रेस नेता विकास कॉलोनी निवासी ठाकुर रतन सिंह की पत्नी को तीन दिन पहले हार्ट अटैक आया था। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद वह रिकवरी नहीं कर पा रही थी। ठाकुर रतन सिंह ने शुक्रवार को अपनी फेसबुक पर स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी।

उन्होंने लिखा था कि

मेरी धर्मपत्नी को गंभीर अटैक आया था डॉक्टर ने 48 घंटे का समय दिया है आप सभी से प्रार्थना है कि मेरी धर्मपत्नी के लिए भगवान से प्रार्थना करें कि जल्द से जल्द ठीक होकर अपने परिवार में आ जाए। लेकिन दवा और दुआ काम नहीं आई, देर शाम उनका निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार खड़खड़ी श्मशान घाट पर 11 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *