जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा वार्ड संख्या 3 में पी-72 के सामने स्थित पीपल पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं आत्मीय स्वागत के बीच किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पार्क केवल मनोरंजन के स्थान नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति के प्रति जागरूक बनाने का सशक्त माध्यम भी हैं। उन्होंने कहा कि पीपल पार्क के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को शांत एवं स्वच्छ वातावरण में बैठने, टहलने और सामाजिक संवाद का बेहतर स्थान मिलेगा, जबकि बच्चों को सुरक्षित, हरियाली से भरपूर और आधुनिक सुविधाओं वाले वातावरण में खेलने का अवसर प्राप्त होगा।


उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनसुविधाओं का विस्तार, पार्कों का विकास, स्वच्छता, हरियाली और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकास कार्यों में जनता की सहभागिता और सहयोग ही नगर की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से शिवालिक नगर को एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित क्षेत्रवासियों ने पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद एवं अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्क के विकसित होने से आसपास का वातावरण और अधिक आकर्षक, स्वच्छ एवं उपयोगी बनेगा तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।


इस अवसर पर सभासद नूतन वर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद विरेन्द्र अवस्थी, हरिओम चौहान, डा. राजकुमार यादव, रमेश पाठक, हरेंद्र कुमार, अनिल राणा, पंकज चौहान, अजय मलिक, देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, रवि वर्मा, शशी भूषण पाडेय, प्रमोद डोभाल, मुकेश रावत, संदीप चौधरी, राजेश बालियान, रामनिवास ग़ुज्जर, रिंकू कृष्णा धानवीर, नीरज प्रेमी, रविंद्र उनियाल, आदित्य मलिक, प्रणय चौरसिया, कार्तिक प्रजापति, रणधीर प्रताप सिंह, रवि कुमार, योगेश नाथ त्रिपाठी, धर्मपाल अहलावत, रंजीत पांडेय, सतेंद्र चौधरी, राजकुमार, आनंद प्रकाश, सतीश चौहान, मसा सिंह, कपिल पुंडीर, तरसेम लाल, कदम सिंह, सीपी शर्मा, गुरुबख्श सिंह, सुनील जोशी, शाहिद अहमद, दिनेश वर्मा, वीके गुप्ता, महावीर सिंह, सुरेंद्र पाल, ओमप्रकाश, सुरेंद्र कुमार, आरएन प्रसाद, आशा सिंह, सविता चौधरी, हर्षा भार्गव, विनिता सैनी, संगीता निगम, सुरेश जैन, संगीता चौहान, विजय त्यागी, गीता देवी, राज पुंडीर, विमलेश, एकता, पुष्पा त्रिपाठी, राजबाला शर्मा, मंजू चौहान, सुमन चौहान, ज्योति, किरण स्वामी, पूजा भट्ट, अंजू शर्मा, बीना सोम, मधु शर्मा, सरिता, संगीता, मनदीप गौर, सुखराज कौर, सविता मिश्रा, सरोज रावत, मधु, नजमा खातून, प्रीति, अमृत, अनीता, ईशा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या मे क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *