जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने जिले की 20 चौकिया के प्रभारी समेत 33 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले हैं. जिनमें कई विभिन्न थानों एवं कोतवाली के एसएसआई भी बनाएँ हैं। बबलू चौहान को एसएसआई कनखल, आमिर खान को थाना कलियर, जहांगीर अली को गंग नहर कोतवाली, मनोज गैरोला को लक्सर, विकास रावत को थाना भगवानपुर का एसएसआई बनाया है। धर्मेंद्र राठी को सीआईयू रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी है.
संजीव चौहान को हरकी पैड़ी, शैलेंद्र ममगईं को सप्त ऋषि चौकी प्रभारी बनाया है. नवीन चौहान को चौकी प्रभारी फेरुपुर, आनंद मेहरा को खड़खड़ी, विक्रम बिष्ट को मायापुर, देवेंद्र तोमर को रेल चौकी, रघुवीर सिंह को जगजीतपुर, अस्पताल चौकी की गंगनहर बनाया है.
विनय मोहन द्विवेदी को लालढांग बाजार, जयवीर रावत को बहादराबाद बाजार, नरेंद्र को गैस प्लांट, महिपाल को धनौरी, लोकपाल को सुल्तानपुर, अशोक रावत को गोवर्धनपुर, नीरज रावत को लखनौता, अश्वनी ब्लूनी को तेज्जुपुर, नवीन कुमार को मंडावर, प्रवीण बिष्ट को सोत ए चौकी, सुभाष चंद्र रायसी, विपिन कुमार को तहसील रुड़की की जिम्मेदारी दी है.


