हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026–27 के अंतर्गत जनपद के 18 परीक्षा केंद्रों पर 07 जुलाई, 2026 को दो स्तरों- जूनियर स्तर (कक्षा-6) एवं माध्यमिक स्तर (कक्षा-9) के लिए आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम 02 सितम्बर, 2026 को सचिव, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड आईएएस ज्योति यादव द्वारा घोषित किया गया।
जूनियर स्तर (कक्षा-6)- जूनियर स्तर परीक्षा में विगत वर्ष 2025–26 में 1288 छात्र-छात्रायें सम्मिलित हुए जिनमें से 88 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। इस वर्ष 2026– 27 जूनियर स्तर पर 4795 छात्र-छात्रायें सम्मिलित हुए जिनमें से 363 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।
माध्यमिक स्तर (कक्षा-9)- माध्यमिक स्तर परीक्षा में विगत वर्ष 2025–26 में 1686 छात्र-छात्रायें सम्मिलित हुए जिनमें से 122 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। इस वर्ष 2026–27 माध्यमिक स्तर पर 3845 छात्र-छात्रायें सम्मिलित हुए जिनमें से 303 छात्र – छात्राओं का चयन हुआ है।
दोनों स्तरों को मिलाकर जनपद हरिद्वार से मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026–27 में कुल 666 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026–27 में सम्मिलित छात्र-छात्राओं की संख्या विगत वर्ष की अपेक्षा 3 गुना बढ़ी है। जिस कारण चयनित छात्र-छात्राओं की संख्या भी लगभग तीन गुना बढ़ी है।
हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम एवं चयन सूची- समस्त छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम एवं चयन सूची एससीईआरटी उत्तराखंड के छात्रवृत्ति पोर्टल https://schoolarshipscert.uk.gov.in/⁠� पर उपलब्ध है। छात्र-छात्रायें अपना परीक्षा परिणाम एवं चयन की स्थिति पोर्टल पर रोल नम्बर तथा जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *