जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने 13 थाने कोतवाली के प्रभारी बदले हैं, अधिकांश इंस्पेक्टर और दारोगाओं के ही थाने क्षेत्र बदले हैं।
जिसमें पुलिस लाइन से प्रदीप बिष्ट को कोतवाली मंगलौर, मंगलौर से महेश जोशी को पुलिस कार्यालय भेजा।
भगवानपुर से राजीव रौथाण को कोतवाली लक्सर, पथरी थानाध्यक्ष से रमेश तनवार से भगवानपुर की जिम्मेदारी सौंपी।
लक्सर से अमरचंद शर्मा को थाना कनखल, प्रभारी एसओजी विजय सिंह को कोतवाली ज्वालापुर, ज्वालापुर से कुंदन सिंह राणा को वाचक एसएसपी को बनाया।
वाचक आरके सकलानी को कोतवाली रुड़की का प्रभारी बनाया गया है।
थाना बहादराबाद के प्रभारी रविंद्र शाह को थाना कलियर की जिम्मेदारी सौंपी।
थाना कनखल से नितेश शर्मा को श्यामपुर थानाध्यक्ष, खानपुर थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी को थानाध्यक्ष सिडकुल, सिडकुल थानाध्यक्ष नरेश राठौर को बहादराबाद थानाध्यक्ष, श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल को खानपुर थानाध्यक्ष, सीआईयू रुड़की रविंद्र कुमार को थानाध्यक्ष पथरी की जिम्मेदारी सौंपी।
हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा को थानाध्यक्ष झबरेड़ा, थानाध्यक्ष झबरेडा धर्मेंद्र राठी को एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय अटैच किया है।
थानाध्यक्ष कलियर जहांगीर अली को सीआईयू प्रभारी रुड़की बनाया गया है।
प्रभारी निरीक्षक रुड़की मनोज मैनवाल को हाईकोर्ट सैल का प्रभारी बनाया गया है, सैल के प्रभारी ऐश्वर्य पाल को सीआईयू प्रभारी हरिद्वार बनाया गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल haridwar