जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। ब्लॉक अध्यक्ष चरण सिंह चौहान को समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके अलावा इब्राहिमपुर के मुस्लिम समाज के युवाओं ने स्वामी का साथ देने का वादा करते हुए भाजपा ज्वाइन की।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के विजन से प्रभावित होकर उनकी टीम और समर्थकों का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार की रात को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन चरण सिंह चौहान ने समर्थकों के साथ स्वामी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उनके साथ अजीत सिंह, दाताराम, उदयराम,अमरदीप राय, बहादुर चौहान, सतवीर चौहान आदि शामिल रहे।
इन्हीं के साथ इब्राहिमपुर के सैकड़ों मुस्लिम समाज और दलित समाज के युवाओं ने स्वामी के नेतृत्व में भाजपा का पट्टा पहना। जिनमें इश्तहार, मतलूब, दीपक कुमार, मांगा, शिवम सैनी, कादर, राव फरमान, सुनील कुमार, विनीत कुमार, अमित कुमार आदि शामिल हुए।


मुस्लिम समाज के युवाओं ने कहा कि कांग्रेस ने केवल वोट देने के रूप में इस्तेमाल किया है। जब भी वेट कांग्रेस नेताओं के कार्यालय घर पर जाते हैं तो उन्हें हीन भावना से देखा जाता है, लेकिन जब भी भाजपा नेताओं से मिले तो उन्होंने सह सम्मान गले लगाते हुए स्वागत किया है। सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें निरंतर मिलता रहा है।
स्वामी स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा ने कभी भी दुर्भावना के साथ काम नहीं किया। हमेशा एक ही नजर से सभी का विकास किया। अटल स्वास्थ्य योजना से सभी को इलाज मिला। सरकारी योजनाओं का लाभ सभी को एक समान दिलाने का काम किया। युवाओं ने कहा कि स्वामी यतिस्वरानंद हमेशा जनता के दुख दर्द में शामिल होते हैं। उनकी सोच और दूरदर्शिता के चलते हुए उन्हें भारी मतों से जिताने के लिए वे रात दिन काम करेंगे।