जोगेंद मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी के हरिद्वार विधानसभा के प्रत्याशी चरण सिंह सैनी (लेखपाल) ने जनसंपर्क अभियान चलाते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश की बहुमूल्य संपत्तियों को लूटा है। जनता की भावना को लूट कर अपने हित साध लिए लेकिन इस बार जनता बहुजन समाज पार्टी को भारी मतों से जीता कर सरकार बनाने का काम करेगी।
बहुजन समाज पार्टी ने हरिद्वार से चरण सिंह सैनी लेखपाल पर विश्वास जताया है। चरण सिंह सैनी ने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाया है। अब वे जनप्रतिनिधि बनकर जनता की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने जनसभा और घर घर जाकर बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को बता कर हाथी के निशान पर मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में शोषित दलित लोगों को समाज की विचारधारा में शामिल कराने का काम किया है। अब भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने सविधान को बदलकर अपने हितों के लिए नियम बना लिए हैं। इससे दलित और शोषित वर्ग का फिर से शोषण होने लगा है। उन्होंने हरिद्वार विधानसभा से 20 साल से विधायक और मंत्री रहे मदन कौशिक पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि 20 साल में अकूत संपत्ति के मालिक बनकर कोई विकास कार्य जनता के लिए नहीं किया। अब जनता मन बना चुकी है कि इस बार भाजपा और कांग्रेस में विश्वास नहीं है बल्कि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चरण सिंह लेखपाल को भारी मतों से जीता कर विधानसभा भेजेंगे, ताकि उनको सरकार की योजनाओं का उनके हितों का उन पर हुई है। शोषण पर नया मिल सके चरण सिंह सैनी लेखपाल के समर्थन में सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की उनके प्रचार प्रसार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। चरण सिंह सैनी ने कहा कि इस बार किसी के बहकावे में न आए।

