जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत के मुख्य चुनावी कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को मिटाने और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस जरूरी है। इसलिए लोगों को कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताना होगा। उन्होंने वादा कि उनकी पुत्री अनुपमा किसी का भी विश्वास टूटने नहीं देगी। उन्होंने गंगा तट पर बनवाएं गए बांधों के साथ कराएं गए विकास कार्यों को बताते हुए अनुपमा को जिताने की अपील की।
मंगलवार को फेरुपुर में अनुपमा रावत के चुनावी कार्यालय का उदघाटन हुआ। इस दौरान अनुपमा रावत के पिता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस को बताया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक पार्टी संविधान को मिटाना चाहती है। हरीश रावत संवैधानिक बात करता है और शोषित, दबे कुचलों की बात उठाता है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता के विकास के लिए कांग्रेस की सरकार बनेगी और इसके लिए आपका एक—एक मत सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक परिवार एक प्रत्याशी का सिद्धांत लागू किया, लेकिन जनता की मांग पर पार्टी ने अनुपमा रावत को चुनाव मैदान में उतारकर अपनी बात मानी। उन्होंने कहा कि 2017 में जो हार मुझे दी, मेरी बेटी का जिताकर उस हार का हिसाब चुकता कर दो। हरीश रावत को षड़यंत्रकारियों ने हराया, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए खनन की खुली छूट कर दी थी। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी आदर्शों का पालन करते हुए आपकी सेवा करेगी। उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम से दूर रहकर वोट करने की अपील की।
हरिद्वार ग्रामीण से प्रत्याशी अनुपमा रावत ने कहा कि वे अपने पिता के विश्वास को कभी टूटने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी का विकास किया है।


इस मौके पर मनीष कर्णवाल, धर्मेंद्र प्रधान, मुर्करम अंसारी, मुर्सरफ अंसारी, इरशाद अंसारी, राजीव चौधरी, सुशील राठी, फुरकान अली एडवोकेट, अरविंद गुर्जर, ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान, अमित, अश्वनी पाल आदि शामिल हुए।