जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कांग्रेस की नीतियों को लेकर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विधानसभा में 20 सालों से भाजपा के विधायक है, लेकिन विकास के बजाय विनाश की पटकथा लिखी गई है। कांग्रेस के विकास का विजन है। प्रदेश में पर्यटन के साथ व्यापार हित में अनेक निर्णय लिए गए। जिससे आज आमजन खुश है।
भाजपा की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियों कुछ नेताओं एवं ठेकेदारों की पार्टियां बनकर रह गई है। प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। कहा कि हरिद्वार में 20 साल से विकास ठप है। प्रदेश का विकास पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल और फिर हरीश रावत के नेतृत्व में हुआ, लेकिन इसके बाद सभी ने प्रदेश को लूटने का काम किया। हरिद्वार की अस्मिता से छेड़छाड़ करते हुए जनता को नशे की गर्त में धकेलने का काम किया। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पर विश्वास जताओं और फिर विकास कार्य होंगे। कार्यों में कमीशन खोरी नहीं होगी। शिक्षा, चिकित्सा के साथ मूलभूत सुविधाओं पर जोर रहेगा।

मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने नगर निगम में कांग्रेस की मेयर होने के चलते हुए विकास कार्य नहीं होने दिए, जबकि उन्होंने नगर निगम की भूमि निशुल्क देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज बनवाने का काम किया। जनसंपर्क के दौरान भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

