जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। लंबे समय से जनता की सेवा के कार्यों को निष्ठा के साथ करने वाले युवा समाजसेवी शिशिर चौधरी नगर पालिका शिवालिकनगर से चुनाव में किस्मत अजमा सकते हैं। वे समाजसेवा का काम धर्म एवं जातिवाद से दूर रहकर निरंतर कर रहे हैं। उनके समर्थकों की इच्छा है कि वे सक्रिय राजनीति में आए ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम अच्छी तरह से कर सकें। यदि वे चुनाव मैदान में उतरे तो उन्हें उनके मिलनसार एवं अच्छे व्यक्तित्व का फायदा मिलेगा।
शिवालिकनगर निवासी युवा समाजसेवी शिशिर चौधरी का नाम सामने आते ही समाजसेवा की तश्वीर सामने आ जाती है। पिछले कई सालों से वे समाजसेवा के कर रहे हैं। समाजसेवी संस्थाओं के साथ शिविरों में उन्होंने विशेष भूमिका निभाते हुए लोगों को समाजसेवा के प्रति प्रेरित करने का काम कर रहे हैं।
समाजसेवा के बल पर वे शिशिर चौधरी गरीबों की बस्तियों के मसीहा है। वे बच्चों की पढ़ाई के लिए पाठन सामग्री का वितरण हर साल करते हैं और बच्चों के स्वस्थ रहने के लिए दवाएं भी वितरित कराते हैं। गरीब बस्तियों की जब भी कोई जरूरत होती है तो वे हमेशा आगे खड़े रहते हैं।
कोरोना कार्यकाल में शिशिर चौधरी ने खूब जनसेवा की। जरूरतमंद लोगों को राशन किट उपलब्ध कराई तो भोजन भी वितरण कराया। राशन किट तो उन्होंने घर—घर तक पहुंचाई। सबसे बड़ी यह रही कि कुछ लोग राशन किट देते समय वोटर देखते थे, लेकिन उन्होंने जरूरतमंद की जरूरत देखकर मदद की। लोग उनके कार्यों की तारिफ करते हुए नहीं धकते।
शिशिर चौधरी की एक बड़ी खासियत ये है कि वे जातिवाद और धार्मिक उन्माद की बातों से दूरी बनाकर रखते हैं। वे कहते हैं कि जाति केवल मानव है और उसकी सेवा करना सर्वधर्म है। यदि जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा हो गई तो जीवन का सबसे बड़ा उदृदेश्य पूरा हो जाता है। उनका मानना है कि एक धर्म की पूजा और दूसरे का अपमान करना व्यक्ति का सबसे बुरा पहलू है।
गरीबों की आर्थिक मदद भी की। लोगों की मदद करते—करते हुए वे लोकप्रिय हो गए। शादी के लिए अनुदान, छात्रवृत्ति, बीमारी के लिए सरकारी सहायता दिलाकर लोगों को आगे बढ़ने का मौका दिला रहे हैं। उनका एक ही सपना है कि क्षेत्र में अच्छी सड़कें हो, ताकि गांवों में आने जाने के लिए कोई दिक्कत नहीं हो। शिक्षा, चिकित्सा के लिए जनता को दूर दराज न जाने पड़े। शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल हो, डिग्री कॉलेज जो तो युवा पीढ़ी का खासकर बालिका शिक्षा अच्छी होगी। उन्हें करियर के लिए भटकना न पड़े। क्षेत्र में स्किल शिक्षा के लिए आईटीआई भी खुलवाएंगे। उनके जीवन का एक ही उद्देश्य है कि जनता को सभी सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके। शिशिर का जनसेवा का ध्येय निरंतर विस्तृत होता जा रहा है, वे जनसेवा के लिए अपने आवास में जनसेवा कार्यालय खोलने की तैयारी कर रहे हैं।
शिशिर चौधरी की जनसेवा को देखते हुए लोग चाहते हैं कि वे जन प्रतिनिधि बनकर सरकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने का काम करें। समर्थक चाहते हैं कि वे शिवालिकनगर नगरपालिका के चेयरमैन बनें। अब जिस तरह का माहौल चुनाव का है तो उसके लिए राजनैतिक मंच जरूरी है। हालांकि फिलहाल वे भाजपा के मंच से ही काम कर रहे हैं।
युवा समाजसेवी शिशिर चौधरी।