जमालपुर कलां जिला पंचायत क्षेत्र के प्रत्याशी अमित चौहान डोर-टू-डोर प्रचार प्रसार करते हुए

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जमालपुर कलां जिला पंचायत क्षेत्र में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का सबो ज्यादा फायदा आसपास के ग्राम एवं कॉलोनी निवासियों को मिलेगा। गंगा पार के क्षेत्रों को जोड़ने के लिए रिंग-रोड अह्म भूमिका निभाएगी। गंगा तटों के कटाव को रोकने के लिए तटबंध बनवाएं गए, बालकुमारी घाट पर स्नान घाट और श्मशान घाट बनाए जाने के काम तेजी से चल रहे हैं। सभी गांवों में पेयजल के लिए पानी की टंकी लगवाकर पाइप लाइन बिछाने का काम जल्द पूरा हो जाएगा। जिला पंचायत की जमालपुर कलां सीट से भाजपा के प्रत्याशी अमित चौहान उक्त मुद्दों के साथ भविष्य में होने वाले विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। क्षेत्र में भाजपा की ओर से कराए गए विकास कार्यों को आधार बनाते हुए क्षेत्रीय लोगों को आश्वस्त किया कि रूके हुए विकास कार्य जिला पंचायत बोर्ड बनते ही शुरू करा दिए जाएंगे। अमित चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सहयोग से विकास कार्य सुचारू रहेंगे।

जमालपुर कलां जिला पंचायत क्षेत्र के प्रत्याशी अमित चौहान डोर-टू-डोर प्रचार प्रसार करते हुए

भाजपा की जमालपुर कलां सीट से प्रत्याशी अमित चौहान ने समर्थकों के साथ नामांकन करने के उपरांत से डोर-टू-डोट जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। उन्होंने क्षेत्र की ग्राम सभा अजीतपुर, मिस्सरपुर आदि गांवों में प्रचार प्रसार करते हुए भाजपा के विकास कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की टंकी, जंगली जानवरों से बचाने के लिए सोलर फेसिंग तारें, सड़कों का जाल बिछाने का काम कराया गया और भविष्य में कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के सुधार कार्यों को प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया।
अमित चौहान ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने पंजनहेड़ी, मिस्सरपुर, अजीतपुर ग्राम पंचायत के विकास के लिए अलग-अलग ग्राम सभा बनवाई। जिससे सभी ग्राम का अपना प्रधान निर्वाचित होगा। अमित चौहान ने कहा कि हरिद्वार जनपद में विकास की ब्यार बहाने के लिए ट्रिपल सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य में डबल इंजन की सरकार है और ग्रामीण विकास के लिए भाजपा का जिला पंचायत बोर्ड बनाना जरूरी है, इसलिए जमालपुर कलां क्षेत्र की मतदाता इसके लिए अपना भाजपा प्रत्याशी के लिए करके जनता हित में महत्वपूर्ण काम करेंगे।

जमालपुर कलां जिला पंचायत क्षेत्र के प्रत्याशी अमित चौहान डोर-टू-डोर प्रचार प्रसार करते हुए

प्रचार में सहयोग कर रहे श्रवण चौहान, विवेक चौहान आदि ने कहा कि अमित चौहान हमेशा से जनता के बीच में रहा है। वे जनता हित के लिए आए हैं और उनकी सभी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा की जरूरत है। ग्राम क्षेत्रों के विकास के लिए जिला पंचायत का बोर्ड भाजपा का बनाने के लिए जमालपुर कलां सीट से संबंधित मतदाता इस आहूति में अपना योगदान देने का काम करेंगे। उन्होंने मिल रहे जनता के अपार सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

जमालपुर कलां जिला पंचायत क्षेत्र के प्रत्याशी अमित चौहान डोर-टू-डोर प्रचार प्रसार करते हुए