जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर से वार्ता करते हुए हरिद्वार के समसामयिक विषयों पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम तेजी से किया जाए, ताकि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए युवाओं को भ्रमित ना होने दें।
मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विक्रम भुल्लर को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है, उनकी नीतियों के अनुसार काम करें और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि सभी के साथ सामंजस्य बनाकर पार्टियों की नीतियों का प्रचार प्रसार करें।

