जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फेरुपुर रामखेड़ा में जन सेवा केंद्र (सीएससी) सेंटर, स्नान घर, अन्नपूर्णा गृह भोजनालय (रसोई घर) का उद्घाटन किया। इस दौरान सड़क के किनारे हरिद्वार ग्रामीण उत्तरी मंडल के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम से पौधारोपण करते हुए हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फेरुपुर रामखेड़ा ग्राम में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। जिसमें अन्नपूर्णा गृह के साथ बना भोजनालय के साथ जन सेवा केंद्र, स्नान घर आदि का किया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की योजनाओं का लाभ सभी वर्ग को मिल रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में समुचित विकास कार्य हो रहे हैं। जिला योजना, जिला पंचायत के साथ ब्लॉक की तमाम योजनाओं के काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सभी पर हैं, इसमें सभी को सहभागिता निभानी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना है।

उन्होंने कहा कि यदि उनके क्षेत्र में कोई समस्या है तो उन्हें बताएं, ताकि समय रहते हुए उस समस्या का समाधान किया जा सकें। इस मौके पर ग्राम प्रधान मीनू सैनी, उप प्रधान सपना, अमित सैनी, उप ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, शुभम सैनी, श्याम सिंह, पंकज सैनी, छात्र संघ अध्यक्ष हर्षित सैनी, पूर्व अध्यक्ष कार्तिक मंडल, उपाध्यक्ष राकेश, ग्राम पंचायत सचिव अजय चौहान आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *