जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्कर को 29.15 ग्राम अवैध स्मैक व इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ दबोच लिया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार ने थाना क्षेत्रांतर्गत टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने स्मैक तस्कर आरोपी सोनू कुमार पुत्र बाबू राम निवासी मोहल्ला रामपुर निकट रविदास मन्दिर के पास कोतवाली गंगनहर हरिद्वार को लालपुल नहर पटरी के पास से 29.15 ग्राम अवैध स्मैक मय इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर 8/21 NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
रेल चौकी प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, उप निरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल सुनील शर्मा, अमित गौड, उप निरीक्षक रणजीत तोमर, हेड कांस्टेबल राजवर्धन, मुकेश कुमार, सुनील का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *