जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। नाबालिक लड़की से गैंगरेप के 6 आरोपियों को पथरी थाना पुलिस ने​ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी सभी युवक 22, 23, 29 साल की आयु के हैं। परिवार के साथ गांव का नाम भी बदनाम किया है।
12 जुलाई की रात 03 लड़के सुल्तानपुर लक्सर से एक मोटरसाइकिल पर एक लड़की को लेकर फूलगढ़ के जंगल की तरफ आए और एक लड़के व लड़की को जंगल के पास छोड़कर वापस सुल्तानपुर चले गए। जंगल के पास पहले से ही 03 लड़के शराब पी रहे थे। लड़का व लड़की को जंगल में देखकर शराब पी रहे 03 लड़कों ने फोन कर 03 लडके ओर बुला लिए। जिसके बाद सभी लड़के, लड़की व लड़के के पीछे अन्दर जंगल में चले गए ओर 04 लड़को ने लड़के को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की। 02 अन्य लड़के लड़की को पकड़ कर जंगल में ओर अन्दर ले गए। जहां पर मुख्य आरोपी महेश उर्फ मंत्री ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की से बलात्कार करने के बाद दोनों लड़के लड़की को जंगल में छोड़कर भाग गए।

कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार

पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को सुल्तानपुर निवासी वादी ने तहरीर देकर स्वयं की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप होने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। संगीन वारदात को गंभीरता से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष पथरी को घटना का अनावरण व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
तत्काल घटनास्थल पहुंची पुलिस टीम ने पर एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानित साक्ष्य एकत्रित किए गए। गठित की गई तीन पुलिस टीमों ने बारीकी से पूरे मामले को देखते हुए क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस टीमों द्वारा हर सम्भावित स्थानो पर ताबड़तोड़ दबिशें दी गई। फूलगढ के जंगल में दबिश देकर 06 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो संदिग्ध ने लड़की के साथ हुई घटना को स्वीकार किया। विधिक कार्यवाही कर सभी को समय से जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी
मोहित कुमार पुत्र प्रीतम सिंह 25 वर्ष, सुमित पुत्र राकेश 25 वर्ष, आशु पुत्र सुभाष 22 वर्ष, शुभम पुत्र बीरबल 22 वर्ष, महेश उर्फ मंत्री पुत्र कृपाल 29 वर्ष, आकाश पुत्र जसमाल 23 वर्ष, समस्त निवासी ग्राम फूलगढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
पथरी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसएसआई उपेन्द्र सिंह, एसआई विपिन कुमार (चौकी प्रभारी फेरूपुर), एसआई बबलू चौहान, शाहिदा परवीन, हेकां नारायण राणा, कांस्टेबल मुकेश चौहान, दीपक चौधरी, नारायण सिंह, राकेश नेगी, सीआईयू रुड़की का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *