जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
एक ही परिवार के आठ सदस्यों के साथ अपने पैत्रक निवास से वैन से जाते समय यमुना एक्सप्रेस—वे पर पीछे से आ रही किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उनमें से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी वैन सवार दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, यह हादसा ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाली लेन पर हुआ है।
जेजे कॉलोनी, फेस-3 मदनपुर खादर, थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली में रह रहे उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र 38 वर्ष मूल निवासी ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड अपने दशहरा मनाने के लिए झारखंड जा रहे थे। जब वे यमुना एक्सप्रेस-वे पर जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर पहुंचे तो उनकी वैन में तेज रफ्तार से वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतकों में सगे भाई उपेंद्र और बिजेंद्र के साथ बिजेंद्र की पत्नी और पुत्री की भी मौके पर मौत हो गई।
मृतकों का विवरण
1-उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र 38 वर्ष, मूल निवासी ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड।
2-बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र करीब 36 वर्ष।
3-कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा उम्र 30 वर्ष।
4- ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा उम्र 12 वर्ष।
5-सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा उम्र 45 वर्ष।
घायलों के नाम
1-सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा उम्र 16 वर्ष।
2-आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 08 वर्ष।
3-आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 10 वर्ष।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *