जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जिला प्रशासन ने 23 अक्तूबर दिन सोमवार को सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है। जबकि रविवार को अष्ठमी और सोमवार को महानवमी पूजन होगा। इससे अगले दिन 24 अक्तूबर यानि मंगलवार को दशहरा पूजन होगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह ने महानवमी और दशहरा पर 23 अक्तूबर को अवकाश घोषित किया है।
अष्ठमी पर इस समय करें कन्या पूजन
22 अक्तूबर को कन्या पूजन के कई मुहूर्त बन रहे हैं। जिसमें सुबह 7.51 बजे से लेकर सुबह 10.41 बजे तक रहेगा। 22 अक्तूबर केा सुबह सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन सुबह 6.26 बजे से लेकर शाम 6.44 बजे तक यह योग बनेगा। जिसमें पूरे दिन कन्या पूजन कर सकते हैं।
महानवमी पर पूजन
महानवमी 23 अक्तूबर दिन सोमवार के दिन पड़ रही है। नवमी तिथि 22 अक्तूबर को शाम 7 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी और समापन 23 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगी।
महानवमी पर कन्या पूजन
23 अक्तूबर को कन्या पूजन मुहूर्त सुबह 6.27 बजे से लेकर सुबह 7.51 बजे तक रहेगा। इसके बाद सुबह 9.16 बजे से सुबह 10.41 बजे तक रहेगा। इसी दिन अन्य पूजा के मुहूर्त दोपहर 1.30 मिनट से लेकर दोपहर 2.55 बजे तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 2.55 बजे से दोपहर 4.19 बजे तक रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *