ठगी कर ऑनलाइन शॉपिंग कर सामाने खरीदने वाली टीचर सोनिया दत्त

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने एक बच्चे के मोबाइल से सिम बदलकर दो लाख रूपये से अधिक की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। अपने खाते से जब रूपये निकलने की जानकारी हुई तो बुजुर्ग महिला ने हरिद्वार की नंद विहार कॉलोनी में रह रही अपनी भतीजी से ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सघनता से जांच की तो सामने आया कि खाते से ऑनलाइन शॉपिंग हुई है। संबंधित दुकानदारों की सीसीटीवी खंगाली तो सामने आया कि बुर्का पहनी हुई महिला खरीदारी कर रही है, लेकिन उसने अपना चश्मा नहीं बदला। यही से वह पकड़ी गई।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की तहसील के पीछे की रामनगर कॉलोनी निवासी सोनिया दत्त पत्नी मनोज कुमार बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। सोनिया नंद विहार कॉलोनी में प्रीतम गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता के घर आकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी। शातिर दिमाग की सोनिया ने बच्चे से मोबाइल लेकर उसका सिम बदल लिया। उसने ​सिम बदलकर उससे ऑनलाइन शॉपिंग करनी शुरू कर दी। जब प्रीतम गुप्ता को पता चला कि उसकी बुआ विमला देवी के खाते से दो लाख से अधिक रूपये की धनराशि निकल गई तो उसने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर खाते से 211425/₹ धोखाधड़ी कर निकल जाने का मुकदमा दर्ज कराया।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सघनता से जांच शुरू की तो सामने आया कि खाते से रूपये निकालकर ऑनलाइन शॉपिंग करने वाली उनके बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर सोनिया दत्त ही है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि टीचर को पता था कि खाते से ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान वह दुकानों में लगी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पकड़ी जा सकती है तो उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुस्लिम धर्म की महिला की पोशाक का बुर्का पहन लिया। वे सीसीटीवी कैमरों से अपने बचाने के लिए एक सर्राफ के यहां पर भी बुर्का पहनकर ही गई। जब पुलिस को तहरीर प्रीतम गुप्ता ने दी तो पुलिस की जांच में मामला सामने आया। पुलिस जब उसे ढूंढने लगी तो वह रामनगर के बजाय हरिपुर कलां में रहने लगी।
पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर अभियुक्ता सोनिया दत्त पत्नी मनोज कुमार निवासी रामनगर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को मोबाइल से ऑनलाइन शॉपिंग किए गए समान लैपटॉप, पीली धातु की चेन व अन्य सामान के साथ धर दबोचा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता
सोनिया दत्त पत्नी मनोज कुमार निवासी जी 5 रामनगर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
हाल निवासी गली नंबर 6 वर्तमान मार्केट हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद हरिद्वार
ये हुआ सामान बरामद
1- लैपटॉप, माउस, चार्जर
2-पीली धातु की चेन
3- कॉस्मेटिक का सामना आदि
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
ज्वालापुर कोतवाल विजय सिंह, एसएसआई संतोष सेमवाल, विकास रावत, अरूण कोटनाला, कविता रावत का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *