डॉ पवन सिंह को प्रयागराज के हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर यादव डॉ पन्नालाल गौतम नेशनल अवार्ड से सम्मानित करते हुए।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर प्रयागराज में 9 अप्रैल को आयोजित होम्यो फ्रेंड्स के तत्वावधान में 18 वॉ नेशनल होम्यो फ्रेंड्स सांंटिफिक कांग्रेस एवं अवॉर्ड सेरेमनी में हरिद्वार के होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ पवन सिंह को सम्मानित किया गया। डॉ पवन सिंह गंगा सफाई के साथ समाजसेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। उनके क्लीनिक पर गरीबों पर निशुल्क इलाज होता है।
विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर होम्यो फ्रेंड्स द्वारा प्रयागराज उत्तर प्रदेश में 18 वॉ नेशनल होम्यो फ्रेंडस साइंटिफिक कांग्रेस एवं अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें देश के जाने माने होम्योपैथी के विशेषज्ञों के साथ हरिद्वार के पवन होलीस्टिक केयर क्लीनिक एवं होम्योपैथिक स्टोर के संचालक डॉ पवन सिंह को प्रयागराज के हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर यादव के कर कमलों द्वारा “डॉ पन्नालाल गौतम नेशनल अवार्ड” एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के दौरान उनकी पुत्री लवीना सिंह, जोकि बीएचएमएस की द्वितीय वर्ष की चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर की छात्रा शामिल हुईं। डॉ पवन सिंह को 30 मार्च 2023 को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113वे दीक्षांत समारोह 2023 में एमए ज्योतिष में प्रथम स्थान प्रमाण पत्र एवं गोल्ड मेडल प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ पवन सिंह

इसके अलावा डॉ पवन सिंह को होम्योपैथी से गरीबों की सेवा करने के लिए डॉ बीएन मुखर्जी मैमोरियल अवार्ड—2019 से सम्मानित किया गया था। वे कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति से जुड़कर सेवा कार्यों में जुड़े हुए हैं। समिति के माध्यम से गरीबों से राशन एवं अन्य सामग्री निरंतर उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। उनका उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। डॉ पवन सिंह ने लंबे समय तक सरकारी सेवा दी। उन्होंने  लोगों की सेवा का संकल्प लिया हुआ है।