जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री बीएल वर्मा और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ के लक्ष्मण के हरिद्वार में डामकोठी पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत किया। इस दौरान रविवार को होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन की तैयारियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताने के लिए चर्चा हुई।
हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के सभागार में रविवार को ओबीसी मोर्चा का प्रबुद्ध सम्मेलन होगा। जिसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ के लक्ष्मण के साथ अन्य पदाधिकारी हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार पहुंचने पर उनका स्वागत पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, उपाध्यक्ष अमित चौहान आदि ने स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रबुद्ध सम्मेलन की तैयारियों के संदर्भ में बताते हुए कहा कि सम्मेलन के माध्यम से ओबीसी समाज के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जाएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि किसानों के साथ अन्य समाज के लिए सहकारिता विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके प्रचार प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में सहकारिता की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताना जरूरी है।
इस मौके पर आदेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी, प्रभात चौधरी, अरविंद सैनी, प्रहलाद चौधरी, झबरेडा नगरपालिका चेयरमैन मानवेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता संजीव चौधरी, मुकेश सिंह, सतविंद्र सिंह के साथ ओबीसी समाज के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

