जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के लालढांग के मंडल अध्यक्ष लोकेश कुमार का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। लोकेश कुमार ने प्रदेश नेतृत्व के साथ स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वे उस पर खरा उतरने का काम करेंगे।

स्वागत के दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि लोकेश कुमार बहुत ही प्रतिभाशाली और ऊर्जावान युवक है, लोकेश कुमार अब पार्टी की नीतियों और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे। भाजपा के जिला मंत्री आलोक द्विवेदी ने कहा कि लोकेश कुमार के मंडल अध्यक्ष बनने से युवाओं में जोश है, उनके विचारों से अन्य युवा भी पार्टी से जुड़ेंगे.

इस मौके पर गाजीवाली ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, श्यामपुर ग्राम प्रधान योगेश चौहान, ललित, नीरज, कपिल, सुरेश, धर्मवीर, आकाश, राहुल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पवन पंत ने स्वागत किया।