जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार के जगजीतपुर में रहने वाले पूर्व में रहें भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता अधिवक्ता अमरदीप चौधरी की उसके परिचितों ने ही गोली मारकर हत्या कर दी है। गोलीकांड के दौरान अमरदीप और उसका भाई बादल चौधरी ओलिविया स्कूल के पास अपने परिचितों के घर पर लेन-देन का हिसाब करने गए थे, उसी दौरान लेनदेन को लेकर आपस में बात बिगड़ गई और परिचितों ने ताबड़तोड़ गोली अमरदीप पर बरसा दी, उसके भाई बादल पर भी फायर झोका लेकिन वह बच निकला.
हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालांकि अमरदीप चौधरी पर कई मुकदमे दर्ज थे, मामले की सूचना मिलते ही उनके घर पर भीड़ जमा हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी पुलिस कुछ कहने से बच रही है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला युवक अमरदीप के घर पर ही रहता था. गोली लगने पर अमरदीप के परिजन उसे अस्पताल लेकर गए हुए हैं. अमरदीप चौधरी गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी में छात्र नेता रहा है.

आसपास के लोगों ने बताया है कि जैसे ही अमरदीप को गोली लगी तो उसके परिजन अस्पताल लेकर चले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया है. भाई बदल चौधरी का रो रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि हत्याकांड करने वालों ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

