जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जिला पंचायत सीट वार्ड नंबर -6 भगतनपुर आबिदपुर से भाजपा प्रत्याशी सविता पत्नी अरविंद कुमार ने समर्थकों के साथ गाम एक्कड खुर्द, सराय, भगतनपुर आबिदपुर, अंबूवाला आदि ग्रामों में ताबड़तोड़ बैठकें करते हुए चुनाव चिन्ह कैंची पर मतदान करते हुए भारी मतों से जिताने की अपील की।
अरविंद कुमार हमेशा जनता के बीच में रहने वाले व्यक्ति है। क्षेत्र की समस्याओं हो या किसी भी आमजन की व्यक्तिगत समस्या, हमेशा निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं, वे समस्याओं के निदान के लिए हर संभव प्रयास कर व्यक्ति के काम कराते हैं। लोगों की समाजसेवा के लिए जन प्रतिनिधि होना जरूरी है, इसलिए वे जिला पंचायत के चुनाव मैदान में उतरे हैं।
अरविंद कुमार का कहना है कि जनहित के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। इसके लिए उन्होंने राजनीति का रास्ता चुना है। उन्होंने चुनाव चिन्ह कैंची के चुनाव पर मतदान कर भारी मतों से जिताने की अपील की।


चुनाव प्रचार में विशेष भूमिका निभा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सहायक अंकित चौहान ने कहा कि कहना है कि क्षेत्र में अच्छी सड़कें, स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य केंद्र, शिक्षा के लिए आधुनिक एवं तकनीकियों से लैस स्कूल-कॉलेज के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम करेंगे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अरविंद कुमार द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का पूरा परिवार क्षेत्र की जनता के हर दुख दर्द में आगे बढ़कर सेवा करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का बोर्ड बनते ही पिछले 6 महीने से रूके सभी विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। उन्होंने अरविंद कुमार की पत्नी सविता को भारी मतों से जिताने की अपील की।