जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तराखंड। उत्तराखंड पुलिस धार्मिक यात्रा में अपना कर्तव्यों के साथ धर्म भी निभा रही है। पुलिस जहां यात्रियों की मददगार साबित हो रही है तो उनके खोए हुए कीमतों सामानों को भी यात्रियों तक पहुंचाकर मानवता का संदेश दे रही है।
20 मई—2022 को गंगोत्री धाम मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी कविता को ड्यूटी के दौरान एक पर्स पड़ा हुआ मिला, जिसमें करीब 45,000 रुपये व सोने की एक चैन थी, तथा पर्स में एक आधार कार्ड भी था जो केरला निवासी श्रीमती लता के नाम से था। उक्त पर्स के संबंध में मन्दिर परिसर से अलाउंसमेंट कराया गया तो कुछ देर बाद एक श्रद्धालु द्वारा वहां आकर बताया गया कि जिस पर्स के बारे में अभी अनाउंसमेंट किया गया था वह मेरा है जो कि कहीं खो गया था। महिला जवान के द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुये 45000 रुपये की नगदी व सोने की चैन के साथ पर्स को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
वहीं, महाराष्ट्र निवासी श्रद्धालु पवन का गंगोत्री स्नान घाट के आस-पास मोबाईल फोन कहीं खो गया था। जिसकी सूचना मिलते ही चौकी गंगोत्री में तैनात फायर सर्विस के जवान परीक्षित व हर्षित द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद मोबाईल फोन मिलने के पर सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। श्रद्धालुओं के द्वारा पुलिस जवानों की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुये उनका आभार प्रकट किया गया।
उत्तरकाशी पुलिसकर्मी यात्रियों के सामान लौटाते हुए।