कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रमोद खारी।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कर्मठ नेता प्रमोद खारी को प्रदेश महासचिव बनाकर ईनाम दिया है। कांग्रेस ने प्रमोद खारी को महासचिव बनाकर गुर्जर समाज की वोट साधने के लिए काम किया है। प्रमोद खारी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने के लिए मेहनत से काम करेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय डीपी खारी के पुत्र प्रमोद खारी कांग्रेस के कर्मठ और ईमानदारी से काम करने वाले नेता है। वे पिछले 20 साल से कांग्रेस के लिए काम कर रहे है। छात्र जीवन से एनएसयूआई से जुड़कर वे कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ओबीसी विभाग में राजस्थान और मध्य प्रदेश की अह्म जिम्मेदारी दी। उन्होंने दोनों प्रदेशों में मेहनत की और दोनों प्रदेशों में ही कांग्रेस की सरकार बनी। अब उन्हें उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी देते हुए उनकी कर्मठता के लिए बड़ा ईनाम दिया है। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव प्रमोद खारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह आदि का आभार जताया है।
प्रमोद खारी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसके अनुसार मैदान में उतरकर काम करेंगे और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे।