कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी जनसंपर्क करते हुए।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को मतदाताओं का भारी समर्थन मिल रहा है। सतपाल ब्रह्मचारी के अलावा उनकी समर्थित टीम भी मैदान में उतरकर जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। उन्होंने प्रचार प्रसार करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 5 फरवरी को होने वाली चुनावी सभा में जुटने को लोगों से अपील की।
शुक्रवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने जमकर प्रचार प्रसार किया। उन्होंने हरिद्वार की कई कॉलोनियों में ताबड़तोड़ प्रचार प्रसार किया। उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्ष होते हुए शहर में क्रिकेट और इंडोर स्टेडियम बनवाएं। मेला अस्पताल का निर्माण करवाते हुए जनता के लिए इलाज के लिए सुविधा करवाई। शहर में जलभराव की समस्या के लिए काम कराया, लेकिन भाजपा की सरकार ने उनकी योजनाओं को बदलते हुए कोई काम नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ही विकास कार्य करा सकती है। इसलिए प्रदेश में बदलाव करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताना होगा।

कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के समर्थक जनसंपर्क करते हुए।

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि 5 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा भगत सिंह चौक स्थित यूथ हॉस्टल में होनी है। इससे पूर्व वे गंगा पूजन करेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि जनसभा में भारी संख्या में लोग पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ाएं।