जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ओमपाल सिंह पाल को मुस्लिम और पाल समाज के लोगों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि कांग्रेस ने उन्हें केवल वोट उगलने की मशीन समझ रखा है। इस बार वे किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। दलित समाज का तो बच्चा—बच्चा उनके साथ है। इससे बसपा प्रत्याशी मजबूत होकर जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
रानीपुर विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी ओमपाल सिंह पाल समाज से हैं। अपने समाज के प्रत्याशी होने के चलते हुए पाल समाज के प्रत्येक परिवार ने समर्थन देते हुए जीताने को पूरी ताकत लगा दी है। पाल समाज के जुड़ने के बाद मुस्लिम समाज ने भी बसपा प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय ले लिया है। बहादराबाद, सलेमपुर, महदूद, खाला टीरा, आन्नेकी, घोसियान, अहबाबनगर आदि क्षेत्रों के मुस्लिम समाज के निवासियों ने पूर्ण समर्थन एवं वोट देने का आश्वसान देते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल वोट की मशीन बनाकर इस्तेमाल किया है। उनकी कॉलोनियों में आज भी शुद्ध पानी नहीं आता, साफ सफाई तक नहीं होती। शिक्षा के लिए कोई काम नहीं होता। ऐसे में मुस्लिम समाज आज भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।
इसी के साथ बसपा का कैडर मतदाता दलित समाज का बच्चा—बच्चा एकजुट होकर ओमपाल सिंह पाल के साथ है। ऐसे में ओमपाल सिंह पाल जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
ओमपाल सिंह पाल का कहना है कि भाजपा के दस साल के विधायक ने मुस्लिम समाज, पाल और दलित समाज की कॉलोनियों की तरफ ध्यान तक नहीं दिया। गलियों में बुरा हाल है। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कोई काम नहीं हुआ। ऐसे में बहुजन समाज की पार्टी ही विकास कर सकती है।
उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि भेल कर्मचारियों के हित के लिए कभी कुछ नहीं किया। केवल दिखावे और अपने को चमकाने के लिए प्रदर्शन किए, जोकि जनता जानती है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता सोच समझकर मतदान करेगी।
बसपा।