जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी एसपी सिंह इंजीनियर को क्षेत्र में सभी समुदाय का भारी समर्थन मिल रहा है। दूसरी पार्टियों के नेता उनकी सुझ बूझ और कर्मठता एवं ईमानदारी के चलते हुए आजाद समाज पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं या फिर उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं। उनके साथ जनसंपर्क अभियान में भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।
एसपी सिंह इंजीनियर ने जनता से समर्थन करने को अपील की है। उन्होंने कहा है कि साथियों, दिशाहीनता के अवसाद से निकलकर अपने सभी साथियों और अपने समाज के आह्वान पर दलित,मुसलिम,पिछडों व किसानों की आवाज को बुलंद करने का निर्णय लिया है। आप सब जानते हैं कि 25 वर्षो के अनथक प्रयास करने से हमेशा खुद पर ध्यान दिए बिना पार्टी के लिए काम करने की कोशिश की और आज पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाया। पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव तक सबसे ज्यादा पूरे उत्तराखंड में वोट इकट्ठा कर पाई। पार्टी में टिकट मांगने वाले की बाढ़ आ गई। एक समय ऐसा लग रहा था कि हरिद्वार में कांग्रेस पार्टी 7-8 सीटें जीत जाएगी।परन्तु कुछ राजनीतिक माफियाओं की जिद के कारण आज कांग्रेस पार्टी हरिद्वार जनपद में एक सीट के लिए तरस रही है। यह एक वास्तविकता है कि यह राजनीतिक माफियों ने सिर्फ पहाड की बात करते हैं, हर क्षेत्र में मैदान के लोगों की अनदेखी की जाती है। यह लोग नेतृत्व को मैदान में पैदा ही नहीं होने देना चाहते हैं। यह बहुत बड़ी साजिश है और आने वाले समय में यह पहाड और मैदान की लड़ाई में बदल सकती है, जो इस राज्य की नींव के लिए एक बड़ा खतरा होगा। यह लोग राज्य के भविष्यवक्ता बनकर बैठे हैं, और राज्य के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह लोगों को भड़काने का काम करते हैं और कभी-कभी तो अपनी भावनाओं को लिखकर लोगों को संवेदनशील बनाने का काम भी करते हैं।

अंत में उन्होंने लिखा है कि *धीरे से इज़हार फिर प्यार और अब बेवफाई, बड़ी चालाकी से उस धोखेबाज ने मुझे बर्बाद कर दिया। साथियों समय आ गया है इकट्ठा होकर जवाब देने का।

