भाजपा

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा ने उत्तराखंड में 59 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। ​जिन सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं हुए, उनमें से हरिद्वार जनपद की दो सीटें हैं, जिनमें कलियर और झबरेड़ा विधानसभा हैं। भाजपा ने झबरेड़ा सीट से देशराज कर्णवाल का टिकट काटने के संकेत जारी कर दिए हैं। जबकि कलियर सीट पर प्रत्याशी का चयन नहीं हो सका है। जबकि मंगलौर सीट से भाजपा ने सबसे कमजोर प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।
हरिद्वार से मदन कौशिक को, भगवानपुर से मास्टर सत्यपाल
आदेश चौहान -बीएचईएल हरिद्वार
सुरेश राठोर -ज्वालापुर
प्रदीप बत्रा -रुड़की
देवयानी सिंह- खानपुर
संजय गुप्ता -लक्सर
स्वामी यतीश्वरानंद- हरिद्वार ग्रामीण
दिनेश पंवार — मंगलौर