सांकेतिक फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में लीविंग में रह रही एक युवती को बदमाशों पर गोली मार दी, हालांकि जिसके साथ लीविंग में रह रही थी, बदमाश उसे मारने के लिए आए थे। घायल युवती का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है, जहां वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।
केशर नाम की युवती हरिद्वार के खन्नानगर स्थित जिम में रिसेप्शनिस्ट का काम कर रही थी और मायापुर क्षेत्र में वाल्मीकि बस्ती में अंश नाम के युवक के साथ लीविंग में रह रही थी। अंश नाम का युवक बदमाशी करता है, उस पर मुकदमें भी दायर है। शुक्रवार की रात को उसे मारने के लिए कुछ बदमाश युवक उसके घर पर पहुंच गए। जैसे ही बदमाशों पर उस पर गोली चलाई तो युवती सामने आ गई, जिसे गोली लग गई। हालांकि मामले की जांच में नगर कोतवाली पुलिस जुटी हुई हैं। पूरी​ स्थिति जांच में स्पष्ट होगी कि युवती को गोली किसने और किस परिस्थितियों मारी है।
बताते चले कि हरिद्वार में तमंचा गैंग सक्रिय है। हरिद्वार क्षेत्र में रहने वाले तमंचा गैंग पर कभी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे इनके हौसले बुलंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *