जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। शिवालिक नगर व्यापार मंडल संबंध प्रदेश व्यापार मंडल की शिवालिक नगर इकाई के अध्यक्ष पद से विभास सिन्हा ने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है। अब उन्होंने अन्य व्यापारियों के साथ नए व्यापार मंडल का गठन कर लिया है। जिसके वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए है। शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए अन्य पदों पर व्यापारियों को नियुक्त करेंगे।
विभास सिन्हा ने बताया कि व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष के साथ पिछले करीब दो साल से थे और बहुत कुछ सीखने को मिला। लेकिन पिछले कुछ दिनो से मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा था, जिसके चलते उन्होंने शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है, इसी के साथ साथ पूरी टीम ने भी त्यागपत्र दे दिया है और उन्होंने पूरी टीम को ह्रदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूरी टीम मेरे साथ कंधे से कंधा मिला कर हमेशा की तरह आज भी मेरे साथ है। विभाष सिन्हा ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों के कार्ये करने के लिए होता है एक लेकिन कुछ पदाधिकारियों द्वारा व्यापार मंडल को राजनीति का अड्डा बनाने की साजिश चल रही थी जो हम होने नहीं देंगे, क्योंकि व्यापारियों का राजनीति से कोई लेना देना नहीं होता। इसलिए शिवालिक नगर व्यापार मंडल को राजनीति में तब्दील नहीं होने देना देखना नहीं चाहते थे। शिवालिक नगर के समस्त व्यापारियों से प्यार को देखकर वे भावुक हो उठे। सिन्हा ने कहा कि मुझे कुछ नहीं चाहिए मुझे सिर्फ शिवालिक नगर के व्यापारी भाइयों का साथ और प्यार चाहिए।
शिवालिक नगर के व्यापारियों ने एक नए व्यापार मंडल बनाने की बात कही है। शिवालिक नगर के समस्त व्यापारियों ने विभास सिन्हा को आज निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया है। जिसकी कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। शिवालिक नगर में व्यापारियों के हितों के लिए हमने अपना एक व्यापार मंडल बनाया है जिसके अध्यक्ष विभास सिन्हा होंगे। व्यापारियों का कहना है कि शिवालिक नगर में हर व्यापारी के साथ विभास सिन्हा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं जिसको देखते हुए हम सभी व्यापारी शिवालिकनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा को बना रहे है।
