जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद नई जिम्मेदारी मिलने पर अपने क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं से लगातार रूबरू होकर उनका प्राथमिकता से निवारण कर रहे हैं। साथ ही क्षेत्र के समुचित विकास के लिए निरंतर विकास योजनाएं बनवाकर उन्हें धरातल पर उतारने का भरसक प्रयास जारी है। क्षेत्र के निवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलवाने का काम निरंतर जारी है। यहीं, नहीं उनके निरीक्षण के दौरान भारी संख्या में जनता उनका स्वागत कर रही है।


कैबिनेट मंत्री बनने के बाद स्वामी यतीश्वरानंद पर विभागीय योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी पूरे प्रदेश की है। ग्राम्य विकास विभाग और गन्ना विभाग की योजनाओं से लोगों को आच्छादित करने के​ लिए निरंतर प्रयास जारी है। उन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद उधमसिंहनगर की भी जिम्मेदारी है। इन सभी कार्यों को सफलता के साथ कर रहे हैं, लेकिन वे अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए पूरा समय देते हैं।


हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए वे हमेशा तत्पर है और उनके प्रयास से जनता की समस्याओं का निवारण बखूबी हो रहा है। वे सरकारी योजनाओं से जनता को पूरा लाभ दिलवा रहे है। साथ ही क्षेत्र के समुचित विकास के लिए नई—नई योजना बनवा रहे हैं, ताकि क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की समस्या न रहे।


कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के अच्छे स्वभाव, मिलनसार प्रवृत्ति के चलते हुए उनके देहरादून आवास, वेद मंदिर हो या गाजीवाली आश्रम, सभी स्थानों पर बैठकर जनता की समस्याओं का मौके पर निवारण करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा है। उनका कहना है कि जनता का विश्वास कभी टूटने नहीं देंगे।