जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल की कार्यशाला में हरिद्वार में बढ़ते नशा, बेगुनाह लोगों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर आंदोलन करने को लेकर संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सेवादल का उद्देश्य है कि तानाशाही सरकार को उखाड़ने का काम किया जाएगा।
भूपतवाला के श्री राधा कृष्ण धाम में कांग्रेस सेवादल का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी की अध्यक्षता में हुआ। उत्तर भारत के प्रभारी डॉ अमरजीत सिंह कांग्रेस सेवादल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने के द्वारा ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संयोजक शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने किया।
प्रदेश प्रभारी अमरजीत सिंह व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा महंगाई बेरोजगारी व बढ़ते नशे के कारोबार व महिलाओं पर अत्याचार इस भाजपा सरकार में बढ़े हैं। हर वर्ग में इस सरकार में पीड़ित है। प्रदेश में 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कार्यक्रम के समापन में सेवादल के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड पुलिस का ग्रेड पे बहाल करने के लिए के तिरंगा मार्च निकाला।


कार्यशाला में प्रदेश महिला सेवादल प्रभारी रेखा कश्यप, प्रदेश महासचिव यशवीर चौधरी, नीरज त्यागी, वरिष्ठ महिला नेत्री बीना कपूर, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन राठौर, प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर, बलराम गिरी कड़क, कांग्रेस के ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष राजीव चौधरी, यंग बिर्गेड जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन, ब्लॉक अध्यक्ष सागर अरोरा, जावेद नदीम, शारुख, मालिक, सफीक, शाहरुख, शेर खान, रेहान, समीर पठान, सोनू डोगरा, सागर राठौर, आसिफ अली, दीपक, प्रदीप भटनागर, संदीप वर्मा, कालू वर्मा, नरेंद्र गुप्ता, सुमित, सुनील, सार्थक, सागर हुसैन, साहिल आदि उपस्थित रहे।