जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। स्वतंत्रता आंदोलनकारी एवं तीर्थ पुरोहित परिवार से संबद्ध रखने वाले युवा नेता कन्हैया खेवड़िया ने हरिद्वार विधानसभा से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने चुनाव पर्यवेक्षक राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को जिलाध्यक्ष आशुतोष की मौजूदगी में अपना बायोडाटा सौंपा। कन्हैया खेवड़िया ने पार्षद निर्वाचित होकर क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान कराते थे तो अब वे अपनी पत्नी श्रुति खेवड़िया के साथ सेवा के प्रकल्प चला रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे कन्हैया खेवड़िया का राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर विभिन्न चुनावों और पार्टी की जिम्मेदारियों से जुड़ा रहा है। उन्होंने लोकसभा, विधानसभा, नगर निगम एवं अन्य चुनावों में संगठन की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है।
कन्हैया खेवड़िया के परदादा महान क्रांतिकारी स्वर्गीय राम प्रताप पहलवान को काला पानी की सजा हुई थी।
कन्हैया खेवड़िया ने हरिद्वार लोकसभा चुनाव 2014 में चुनाव के दृष्टिगत मंडल संयोजक के रूप में दायित्व संभालते हुए पार्टी के लिए सक्रियता से कार्य किया। इससे पहले हरिद्वार विधानसभा चुनाव 2019 में विधानसभा संयोजक के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
वर्ष 2022 में चंपावत उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री के चुनाव में जुड़कर सक्रिय रूप से कार्य किया। इसी वर्ष दिल्ली नगर निगम चुनाव में मयूर विहार क्षेत्र में सांगठनिक भूमिका निभाई। वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी कार्यों को भी जिम्मेदारी के साथ संभाला।

संगठन में विभिन्न दायित्वों का लंबा अनुभव
वर्ष 2003 में वार्ड अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक सफर की शुरुआत हुई। इसके बाद 2007 में मंडल महामंत्री युवा मोर्चा, हरिद्वार तथा 2008 में जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, हरिद्वार का दायित्व संभाला।
वर्ष 2010 में उत्तराखंड सरकार के श्रम विभाग की अनुश्रवण समिति के सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।
वर्ष 2012 में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, उत्तराखंड तथा 2013 में पार्षद नगर निगम हरिद्वार के रूप में कार्य किया।
इसके बाद वर्ष 2014 में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के लोकसभा चुनाव में सहसंयोजक की भूमिका निभाई।
वर्ष 2016 में जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, हरिद्वार रहे। महिला सीट होने पर वर्ष 2018 में धर्मपत्नी श्रुति खेवड़िया पार्षद निर्वाचित हुई।
वर्ष 2019 में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में सहसंयोजक लोकसभा चुनाव, 2021 में प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तराखंड तथा 2024 में प्रदेश संयोजक नामांकन उत्तराखंड जैसी जिम्मेदारियां भी निभाई।
वर्ष 2025 में धर्मपत्नी श्रुति खेवड़िया को दोबारो से भारी मतों से जिताकर कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त कराने का उल्लेखनीय काम किया।
वर्तमान में वर्ष 2026 में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, उत्तराखंड के रूप में संगठन में सक्रिय भूमिका का उल्लेख है।
कन्हैया खेवड़िया ने कोविड़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और प्रथम रसोई का संचालन कर बड़े पैमाने पर 5000 से अधिक असहाय और जरूरतमंदों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया। साथ ही राशन किट का निरंतर वितरण कराया।
लगातार दो दशक से अधिक समय से भाजपा संगठन, चुनावी प्रबंधन और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े इस सफर से उनके संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति सक्रिय भूमिका का पता चलता है। विभिन्न स्तरों पर निभाई गई जिम्मेदारियों ने उन्हें जमीनी संगठन और चुनावी रणनीति का व्यापक अनुभव प्रदान किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *