जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार की सड़क दुर्घटना के बाद उपचार मृत्यु हो गई। अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने पुष्पांजलि प्रदान करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रमोद रुड़की में रहते थे और 1998 में भर्ती हुए थे।
कोतवाली झबरेड़ा में तैनात कॉन्स्टेबल चालक प्रमोद कुमार 19 -10 -26 को कोतवाली झबरेड़ा से ड्यूटी हेतु चौकी इकबालपुर जा रहे थे जो रास्ते में अचानक सैदाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण तत्काल उपचार हेतु उनको विनय विशाल चिकित्सालय, रुड़की लाया गया उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

इस दुःखद घटना से हरिद्वार पुलिस परिवार शोकाकुल है। इस अपार दुःख की घड़ी में हरिद्वार पुलिस शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करती है।
दिनांक 20-10- 26 को एसएसपी हरिद्वार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी द्वारा उनके परिजनों की उस्थिति में ससम्मान शोक सलामी देते हुए पुष्पांजलि प्रदान करते हुए अंतिम विदाई देकर ईश्वर से प्रार्थना कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उक्त कांस्टेबल चालक 1998 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे मूल रूप से जिला गोरखपुर के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में अपने परिवार सहित कोतवाली गंग नहर क्षेत्र में निवास करते हैं वह अपने पीछे अपने तीन बेटियों एवं पत्नी को छोड़ गए हैं।

