जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की लगातार कार्रवाई जारी है। बिना अप्रूव्ड कराए काटी जा रही कई कॉलोनियों को विभागीय टीम ने ध्वस्तीकरण कराया।
एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह ने बताया कि लिब्बरहेडी से मंगलौर रोड़, प्रधानमंत्री आवास से पहले, तहसील रूड़की, जिला-हरिद्वार में अनिल द्वारा लगभग 10 से 15 बीघा में डिर्माकेशन कर प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है।

पानी की टंकी के पास, मंगलौर, तहसील रूड़की, जिला-हरिद्वार में सुधीर त्यागी द्वारा लगभग 5 से 8 बीघा में प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है।
मंगलौर, तहसील रूड़की, जिला-हरिद्वार में नवाब द्वारा लगभग 5 से 6 बीघा में प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है।
प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा जेसीबी की सहायता से अनाधिकृत प्लाटिंग/विकास कार्यो को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।

