जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
रुड़की। श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला भगवानपुर हरिद्वार में दीक्षारम्भ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करते हुए शिक्षण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम चुड़ियाला के ग्राम प्रधान मनोज त्यागी, ग्राम सदस्यों के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र सिंह पंवार द्वारा महाविद्यालय के विजन और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर किए जाने वाले कार्यों और गतिविधियों के परिचय के माध्यम से हुआ।
महाविद्यालय की प्रोफेसर सविता वर्मा ने विद्यालय के अनुशासन, महिला सुरक्षा और महाविद्यालय आंतरिक गुणवत्ता अनुशासन सेल के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों का एक ब्यौरा प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर. जुनेश कुमार ने समर्थ एवं विभिन्न छात्र सापेक्ष गतिविधियों जैसे परीक्षा प्रणाली आदि पर अपने विचार व्यक्त किए। अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रो डॉ राजेश कुमार सिंह ने वार्षिक क्रीड़ा समारोह और वर्ष भर क्रीडा गतिविधियों के बारे में छात्र– छात्राओं को बताया।

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चमोली ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के स्नातक स्तर के विभिन्न पक्षों पर छात्रों के सामने अपने वक्तव्य को केंद्रित किया। डॉ मनीष कुकरेती असिस्टेंट प्रोफेसर जंतु विज्ञान ने छात्र संघ चुनाव एवं विभिन्न गतिविधियों को लेकर दीक्षारम्भ कार्यक्रम में अपनी बात रखी। राजनीति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर आबिदा ने महाविद्यालय द्वारा पूरे वर्ष भर किए जाने वाले साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार ने सरकार/महाविद्यालय द्वारा चलने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। यह छात्रवृत्तियां विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।


महाविद्यालय के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विपिन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना एवं अन्य गतिविधियों को लेकर नूतन विद्यार्थियों को बताया। विभिन्न प्रस्तावित अकादमिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ मुकेश रावत ने महाविद्यालय में चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के तकनीकी विषय पक्षों पर अपनी बात रखी। महाविद्यालय की पुस्तकालय प्रभारी रेखा द्वारा महाविद्यालय द्वारा प्रदान किए जाने वाली पुस्तकों और पुस्तकालय से संबंधित विभिन्न नियमों से विद्यार्थियों काअवगत कराया। महाविद्यालय से संबध योग के सुमित थपलियाल ने योग के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय द्वारा की जाने वाली गतिविधियों का परिचय दिया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए ग्राम प्रधान मनोज त्यागी ने महाविद्यालय के विकास के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। अनेकों विद्यार्थियों ने इसमें अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत डॉ जुनेश कुमार द्वारा महाविद्यालय में पधारे अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *